सीधे कंटेंट पर जाओ
सवाल-जवाब

पूछने वाली बातें

जो तुम सोचते हो, उसके सीधे जवाब।

नए हो तो सवाल होना लाज़मी है। ये रहे वो जो लोग सबसे ज़्यादा पूछते हैं — बिना घुमाए, सीधी बात।

  • KaunHoTum है क्या?

    तीन चीज़ें एक जगह। एक: एक सच्ची पर्सनैलिटी जर्नी — 5 परतें, 80 सवाल — जो तुम्हें ख़ुद समझाती है। दो: उसका जवाब एक किरदार में आता है, ताकि बात सर के ऊपर से न निकले। तीन: अगर तुम चाहो, वही जवाब तुम्हें उन लोगों तक ले जाते हैं जिनके साथ सच में बनती है — बिना किसी ने किसी की फ़ोटो देखे। पहले दो हिस्से हमेशा फ़्री हैं, और अकेले भी पूरे हैं।

  • क्या यह फ़्री है?

    क्विज़़ और अपना किरदार — बिलकुल फ़्री, हमेशा। सिर्फ़ क्लब (डेटिंग वाला हिस्सा) प्रीमियम है, और उसमें भी एंट्री पैसे से नहीं, जर्नी पूरी करने से मिलती है। मेहनत ही असली वेलवेट रोप है, पैसा नहीं।

  • यह कोई ज्योतिष या राशिफ़ल है?

    नहीं। न जाति, न कुंडली, न राशि। यह एक पर्सनैलिटी दर्पण है — तुम्हारे जवाबों पर बना, सितारों पर नहीं। इससे फ़ैसला नहीं मिलता, खुद को देखने का एक तरीका मिलता है।

  • क्या यह एक और डेटिंग ऐप है?

    नहीं। यह एक पर्सनैलिटी प्लैटफ़ॉर्म है जिसके आगे सच्ची मैचिंग है — और बहुत लोग सिर्फ़ क्विज़ और लेयर्स के लिए आते हैं, मिलना कभी चुनते ही नहीं। मैचिंग वाले हिस्से में भी स्वाइप नहीं होता: न फ़ोटो, न डेक, न लाइक्स का काउंटर। पहले अपनी जर्नी पूरी करनी पड़ती है; लोग तुम्हें फ़ोटो से नहीं, तुम कौन हो उससे जानते हैं।

  • मेरी फ़ोटो और लोकेशन क्या सबको दिखेगी?

    फ़ोटो? कभी नहीं — जब तक तुम दोनों न चाहो। डिस्कवरी में सिर्फ़ तुम्हारा किरदार दिखता है। फ़ोटो सिर्फ़ तब खुलती है जब तुम दोनों म्यूचुअल पहली झलक रिवील चुनो — शुरुआत कोई भी कर सकता है, और रुकना भी दोनों के हाथ में है। और लोकेशन? तुम्हारी एग्ज़ैक्ट लोकेशन कभी किसी को नहीं दिखती। तुम कंट्रोल करते हो कि तुम तक कौन पहुँच सकता है। और एंट्री ऐसे ही नहीं मिलती — अपना पूरा पर्सनैलिटी सफ़र पूरा करके ही कोई डेटिंग तक पहुँचता है। प्राइवेसी तुम्हारे हाथ में रहती है, शुरू से आख़िर तक।

  • फ़ोटोज़ कब दिखती हैं?

    डिस्कवरी में कभी नहीं — वहाँ सिर्फ़ किरदार दिखता है। जब 6 सवालों के जवाब दोनों तरफ़ से खुल चुके हों, तब पहली झलक की विंडो खुल सकती है। फ़ोटो से पहले तुम दोनों रिकॉर्ड करते हो कि सामने वाले की कौन सी बात अच्छी लगी — फिर फ़ोटो दोनों को एक साथ दिखती है, कोई पहले नहीं, कोई बाद में नहीं। और अगर दिल न मिले, तो काइंड एग्ज़िट है — इज़्ज़त के साथ अलविदा।

  • बात कैसे होती है? गहराई क्या है?

    मैच के बाद खाली चैट बॉक्स नहीं मिलता — गहराई मिलती है: 66 फ़िल्मी सवाल, तीन स्टेज में (हल्की बात → वैल्यूज़ → दिल की बात)। हर सवाल दोनों-बोलो है: तुम्हारा जवाब सील रहता है जब तक दोनों ने नहीं दिया, फिर दोनों एक साथ खुलते हैं। कोई अकेला दिल खोलकर नहीं रह जाता — हिम्मत दोनों बराबर दिखाते हैं।

  • क्या वॉइस नोट्स हैं?

    हाँ — पर सिर्फ़ तब जब बातचीत में इन्वेस्टमेंट दिख जाए: 4 म्यूचुअल रिवील्स के बाद वॉइस नोट्स खुलते हैं। क्यों? क्योंकि आवाज़ में इंसान ज़्यादा सच होता है — और उतना सच हम शुरुआत के अजनबियों से नहीं माँगते।

  • लड़कियों के लिए क्या अलग है?

    भरोसा पहले। मेंबरशिप इनवाइटेड/फ़्री है, और तुम तय करती हो कि कौन मैसेज कर सकता है। यहाँ के लड़के जर्नी पूरी करके आए हैं — वो फ़ेक नहीं कर सकते। कोई जाति फ़िल्टर नहीं, कोई ज्योतिष नहीं, धर्म ऑप्शनल। दो चीज़ें और: पहली झलक की विंडो सिर्फ़ तुम्हारी मर्ज़ी से खुलती है — फ़ोटो रिवील का दरवाज़ा तुम्हारे हाथ में। और परख, सिर्फ़ लड़कियों के लिए: हर किरदार के ग्रीन/एम्बर फ़्लैग्स, और हर बातचीत के बाद एक 30-सेकंड पल्स जो रिश्ते की दिशा दिखाता है। परख तुम्हारी अपनी समझ को तेज़ करती है — फ़ैसला हमेशा तुम्हारा।

  • मेरा डेटा कहाँ जाता है?

    सीधा जवाब: हम तुम्हारे मैसेज, वॉइस नोट्स, रिवील जवाब और क्विज़ रिज़ल्ट स्टोर करते हैं — ऐप चलाने के लिए, बेचने के लिए नहीं। फ़ोटो रिवील से पहले किसी को नहीं दिखती, डिस्कवरी में हम भी नहीं दिखाते। एनालिटिक्स सिर्फ़ तुम्हारी सहमति के बाद चलता है। और DPDP के तहत तुम्हारे हक़: अपना डेटा देखना, सुधारना, मिटवाना, और शिकायत करना। पूरी डिटेल Privacy पेज पर है।

  • उम्र की कोई लिमिट है?

    हाँ — 18+, हमेशा। यह एक अडल्ट प्रोडक्ट है, और हम इसमें कोई समझौता नहीं करते।

  • रिज़ल्ट कितना सही है?

    वेब वाला क्विज़़ एक छोटा टीज़र है (5 सवाल); पूरा 20-सवाल वाला क्विज़़ एप में है। यह कोई टेस्ट नहीं जो तुम्हें बॉक्स में बंद करे — यह एक शुरुआत है, एक दर्पण जिसे तुम हर हफ़्ते और साफ़ करते हो।

  • Mumbai First 500 क्या है?

    फ़ाउंडिंग कोहॉर्ट — Mumbai के पहले 500 लोग जो यह जर्नी शुरू करते हैं। सीटें सच में 500 हैं और रेशियो सच में गेटेड है; हम झूठी "सिर्फ़ 3 बचे" वाली बात नहीं करते। दोस्तों को रेफ़र करके लाइन में आगे बढ़ सकते हो।

  • क्या यह किसी फ़िल्म या स्टूडियो से जुड़ा है?

    नहीं। यह एक फ़ैन-कल्चर पहल है — किसी स्टूडियो या कलाकार से कोई एफ़िलिएशन नहीं। हर किरदार सालों के फ़िल्मी असर से *inspired* है, किसी एक फ़िल्म से कॉपी नहीं; और जिन फ़िल्मों ने इस काम को गढ़ा, उन्हें हम Films पेज पर नमन करते हैं।

  • यह Hinglish में ही क्यों है?

    क्योंकि गहराई किसी अंग्रेज़ी डिग्री की मोहताज नहीं होनी चाहिए। साइट तीन एडिशन में है — Hinglish, English, और हिंदी — ताकि हर कोई अपनी ज़बान में खुद को समझ सके। ऊपर भाषा स्विच कर सकते हो।

और भी कुछ पूछना है?

जो यहाँ नहीं मिला, वो हमसे पूछो — हम जवाब देंगे।

हमें लिखो